वेलिंग्टन में कल होने वाले मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दिग्गज बल्लेबाज हुआ सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को ट्रेनिंग सेशन के दौरान सिर में चोट लगने के बाद भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि 3 नवंबर, मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान फील्डिंग करते समय डेवोन कॉन्वे को सिर में चोट लगने के बाद कन्कसन पाए जाने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है।
IND-NZ 2ed Oneday Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल वेलिंगटन में होने जा रहे पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। भारत से पहले t20 सीरीज हारने और अब एकदिवसीय सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार टीम सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम के सामने पहले से दबाव में खेल रही न्यूजीलैंड की टीम पर सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद दबाव और बढ़ गया है।
डेवोन कॉन्वे को ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी थी सिर में चोट
न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को ट्रेनिंग सेशन के दौरान सिर में चोट लगने के बाद भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि 3 नवंबर, मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान फील्डिंग करते समय डेवोन कॉन्वे को सिर में चोट लगने के बाद कन्कसन पाए जाने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर डेवोन कॉन्वे को एकदिवसीय सीरीज से बाहर रखने की सूचना जारी की गई है।
निक केली हुए न्यूजीलैंड टीम में शामिल
न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को ट्रेनिंग सेशन के दौरान सर में चोट लगने और भारत के खिलाफ चल रही सीरीज से बाहर होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। टिम केली अब भारत के खिलाफ खेले जाने वाले चारों एकदिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहेंगे। पहले सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टिम केली का चुनाव हुआ था।
भारत 2-0 की बढ़त के इरादे से उतरेगा में वेलिंगटन के मैदान पर
वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में कल 7 नवंबर शनिवार को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय मुकाबले (India Newzealand 2nd one day match) में भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में हुए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड पर जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है। पिछले मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Aarshdeep Singh) ने अच्छी बोलिंग करते हुए चार विकेट और अंशुल कंबोज ने 22 रन खर्च कर 10 ओवर में दो विकेट हासिल किए थे। वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।