Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा-राजस्थान के बीच नया रोड मंजूर, 50 किलोमीटर की जगह सिर्फ 14 किमी का रह जाएगा सफर

हरियाणा-राजस्थान के बीच नया रोड मंजूर, 50 किलोमीटर की जगह सिर्फ 14 किमी का रह जाएगा सफर

New road Haryana–Rajasthan : हरियाणा व राजस्थान के बीच में सीधी कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार ने नए रोड की मंजूरी दी है। इस रोड के निर्माण के बाद राजस्थान जाने के लिए लगभग 36 किलोमीटर का कम सफर हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 7.25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है और इसके निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया है।

अगले 12 माह के अंदर हरियाणा व राजस्थान के बीच में वाहन चालकों को सफर करने के लिए नया रोड मिल जाएगा। हरियाणा सरकार ने नगीना से तिजारा सड़क निर्माण की मंजूरी दी है, हालांकि पहले भी इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही अटक गया था, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने अब दोनों प्रदेशों को बीच में बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इसकी मंजूरी दे दी है।

7.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए रोड का लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया है, फिलहाल राजस्थान सीमा को जोड़ने के लिए करीब 4.35 किलोमीटर सड़क के अधूरे निर्माण पड़ा हुआ है।

50 किमी का सफर रह जाएगा 14 किमी

राजस्थान व हरियाणा की सीमा के साथ लगते हुए गांवों की रिश्तेदारी दोनों राज्यों में है। ऐसे में अब लोगों को रिश्तेदारी में जाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, लेकिन इस मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद यह मात्र 14 किलोमीटर रह जाएगा। ऐसे में रिश्तेदारियों में आने जाने में समय की बचत के साथ साथ धन की भी बचत होगी।

यह यहां के लोगों की एक महत्त्वपूर्ण मांग थी, जो कई वर्षों से अधूरी पड़ी हुई थी। हालांकि इस नए रोड का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू हुआ, लेकिन फरवरी 2020 में कोरोना महामारी के कारण बीच में रुक गया था, लेकिन वर्ष 2025 में निविदा लेने वाली कंपनी ने भी काम करने से इनकार कर दिया। वर्तमान में नगीना से तिजारा जाने के लिए फिरोजपुर झिरका होकर करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि सीधा रास्ता लगभग 14 किलोमीटर है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू ने कहा कि इसके अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन अभी टेंडर अलाट नहीं हुआ है। अलाट होने के बाद काम शुरु कराया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकारी भर्तियों में बदलेगा नियम! पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने HSSC-HPSC को दिए बड़े निर्देश