दिवाली से पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ तोहफा दिया है। ग्रामीणा चौकीदारों ने सीएम नायब सैनी ने मानदेय व भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। पंचकूला में आयोजित हरियाणा ग्रामी चौकीदार सम्मान समारोह में सीएम नायब सैनी ने प्रत्येक माह मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी।
अब हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को प्रत्येक माह 11 हजार रुपये की जगह पर 15 हजार 200 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा चौकीदारों को मिलने वाला वर्दी भत्ता अब 4 की जगह पर पांच हजार रुपये मिलेगा। इसके अलावा लाठी, बैटरी और छाते के लिए एक हजार की जगह पर डेढ़ हजार रुपये हर साल मिलेगा।
तीन साल में मिलने वाला साइकिल भत्ता भी अब 3500 से बढ़ाकर 5 हजार कर दिया गया है। सीएम नायब सैनी की घोषणा पर प्रदेशभर से आए हुए चौकीदारों ने खुशी जाहिर की और सरकार के इस फैसले को सहरानीय बनताया। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार भी मौजूद रहे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि चौकीदार हर गांव की अहम कड़ी होता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव तक पहुंचाने में चौकीदार की अहम योगदान होता है, इसलिए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर चौकीदार के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।
उनके योगदान को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदार गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा संबंधी सूचनाएं प्रशासन तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


