Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Train Extension : जयपुर से चलने वाली इस ट्रेन का किया विस्तार, अब भरतपुर तक चलेगी

Train Extension : जयपुर से चलने वाली इस ट्रेन का किया विस्तार, अब भरतपुर तक चलेगी

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे विभाग ने जयपुर से बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर दिया है। अब इस एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ भरतपुर तक के यात्रियों को मिलने वाला है। रेलवे विभाग ने इस ट्रेन का विस्तार करके 6 नवंबर से इसका संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि इस ट्रेन का फिलहाल नियमित रुट को नहीं बढ़ाया है।

रेलवे विभाग के अनुसार यह ट्रेन 20 नवंबर तक ही इस बढ़े हुए रुट पर चलेगी, लेकिन अगर इसका अनुभव अच्छा रहा तो रेलवे विभाग भविष्य में इस रुट को नियमित भी कर सकता है। जयपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी और दोपहर 12.20 बजे बयाना स्टेशन पहुंचेगी।

यहां दो मिनट के ठहराव के बाद दोपहर एक बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बयाना के बजाय भरतपुर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.08 बजे बयाना स्टेशन पहुंचकर 2.10 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। ऐसे में अब इस ट्रेन के माध्यम से जयपुर से भरतपुर तक का यात्री सफर कर सकेंगे।

दो दिन रहेगी रद्द शालीमार एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते दो दिन उदयपुर सिटी शालीमार-उदयपुर सिटी ट्रेन रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उदयपुर सिटी-शालीमार ट्रेन 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।

वहीं, शालीमार-उदयपुर सिटी ट्रेन 13 दिसंबर को प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगी। रेलवे विभाग ने ट्रेन रद के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में ट्रेन रद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकारी भर्तियों में बदलेगा नियम! पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने HSSC-HPSC को दिए बड़े निर्देश