हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं ट्रैफिक के लोड को देखते हुए उनका चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने रायपुर से खरड़ जाने वाली सड़क को मंजूरी दी है। इस सड़क का चौड़ीकरण होगा और दोबारा से इसका निर्माण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस रोड को चौड़ा करने का प्लान बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था, अब हरियाणा सरकार की तरफ से इस रोड के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी। इस सड़के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और इसका वर्क आर्डर जारी करके जल्द से जल्द इसका निर्माण किया जाएगा।
18 फुट चौड़ा बनाया जाएगा मार्ग को
रायपुर से खरड़ तक जाने वाली सड़क को बनाने के लिए प्लान बनाया गया है। लगभग छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग की फिलहाल चौड़ाई 5.50 मीटर है, लेकिन इसको बढ़ाकर 7 मीटर किया जाएगा। अगर फुट में बात की जाए तो फिलहाल यह 18 फुट चौड़ा है, लेकिन प्रोजेक्ट में अब इसकी मंजूरी 22 फुट की दी गई है। ऐसे में इस मार्ग पर बिना बाधा के वाहन चल सकेंगे।
बिजली के पोल को किया जाएगा शिफ्ट
रायपुर से खरड़ तक बनने वाले रोड की चौड़ाई के लिए पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। इस रोड के साथ बिजली के पोल लगे हुए है और कुछ पेड़ में बीच में आ रहे है। ऐसे में बिजली निगम के माध्यम से इन पोल को हटवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बिजली निगम को बजट दिया जाएगा।
प्रक्रिया पूरी कर जल्द टेंडर होगा : एसई
बीएंडआर एसई अजीत सिंह ने बताया कि रायपुर से खरड़ रोड को चौड़ीकरण की मंजूरी मिल चुकी है। लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के निर्देश पर 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 22 फीट चौड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


