Special Train Schedule: राजस्थान प्रदेश के ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन की शुरू की गई है। राजस्थान से यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन में यात्रा आसान बनाने हेतु रेलवे की ओर से गोरखपुर-बांद्रा के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अमृत भारत स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए दो-दो फेरे लगाएगी।
राजस्थान अप गुजरात और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत
रेलवे विभाग द्वारा चलाई जा रही अमृत भारत स्पेशल ट्रेन त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के चार राज्यों के दर्जनों बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर ठहरावों से विभिन्न यात्रियों को आवागमन का विकल्प मिलेगा।
11 जनरल, 8 स्लीपर, 2 एसएलआरडी सहित रहेंगे कूल 22 कोच
गोरखपुर-बांद्रा के बीच शुरू हुई अमृत भारत स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 11 जनरल, 8 स्लीपर, 2 एसएलआरडी सहित रहेंगे कूल 22 कोच रखेंगए हैं। ट्रेन में एक कोच पेंट्रीकार का भी शामिल हैं। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए शुरू हुई विशेष ट्रेन से जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा करने वाली यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
गोरखपुर-बांद्रा के बीच शुरू हुई अमृत भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत स्पेशल 9 और 16 नवंबर को गोरखपुर से रात 9:55 बजे बांद्रा के लिए रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 12 बजे बांद्रा पहुंचेगी। अमृत भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 05092 वापसी में 11 और 18 नवंबर को बांद्रा से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


