Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर का सीतावाली फाटक अंडरपास दिवाली के बाद होगा शुरू, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

सीतावाली फाटक रेलवे अंडरपास शुरू होने के बाद लगभग 50 हजार वाहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 15 करोड़ की लागत से बने इस फाटक के शुरू होने से फाटक हर रोज हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस फाटक को बनाने की प्रक्रिया दिसंबर 2025 में हुई थी। लगभग 10 महीने में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होने के बाद अब आमजन को इसकी सौगात देने की तैयारी चल रही है।

NEW UNDERPASS JAIPUR
NEW UNDERPASS JAIPUR

Jaipur News: जयपुर शहर में दीपावली के बाद सीतावली फाटक पर वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। शहर का सीतावली फाटक अंडरपास दिवाली के बाद शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह अंडरपास मुरलीपुरा बैनाड़ रोड और दादी की फाटक सरना डूंगर इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। 15 करोड़ की लागत से बने इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करने के बाद अब इसे आम जनता के लिए शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

50000 वाहनों को मिलेगा सीधा लाभ

सीतावाली फाटक रेलवे अंडरपास शुरू होने के बाद लगभग 50 हजार वाहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 15 करोड़ की लागत से बने इस फाटक के शुरू होने से फाटक हर रोज हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस फाटक को बनाने की प्रक्रिया दिसंबर 2025 में हुई थी। लगभग 10 महीने में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होने के बाद अब आमजन को इसकी सौगात देने की तैयारी चल रही है।

वाहन चालकों के 20 से 30 मिनट बचेंगे

जयपुर सीकर रेलवे ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही के कारण रेलवे फाटक दिनभर में कम से कम 20 बार बंद होता है। अंडरपास बनने से ट्रैफिक नहीं रुकेगा। इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले करीब 50 हजार वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। रेलवे क्रॉसिंग पर रुकने का झंझट खत्म होने से प्रति चक्कर औसतन 20 से 30 मिनट का समय बचेगा। बारिश के दिनों में बैनाड़ रोड़ और फाटक के आसपास होने वाले भारी जलभराव की समस्या को ध्यान में रखकर इस प्रोजेक्ट का ड्रेनेज प्लान के साथ तैयार किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और जाम की स्थिति काम करने के लिए यह अंडरपास काफी अहम साबित होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बीकानेर के एयर यात्रियों को सप्ताह में 7 दिन मिलेगी अब दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी