Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोडवेज के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस और एक्सग्रेशिया, सरकार ने दी मंजूरी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के चैयरमेन से मंजूरी मिलने के बाद अब राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के लगभग 10000 कर्मचारियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बोनस की 75% राशि कैश के रूप में दी जाएगी।

Rajasthan Roadways Bonus
Rajasthan Roadways Bonus

Rajasthan Roadways Bonus: राजस्थान प्रदेश के हजारों रोडवेज कर्मचारियों को भजनलाल सरकार ने दिवाली के त्योहार पर बड़ी सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को दिवाली बोनस और एक्सग्रेशिया देने की घोषणा की गई है। सरकार के फैसले से 9400 रोडवेज कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के चैयरमेन द्वारा 21000 मासिक वेतन लेने वाले रोडवेज कर्मचारी के लिए बोनस और 21000 से अधिक मासिक वेतन लेने वाले कर्मचारियों को एक्सग्रेशिया देने हेतु मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि इसलिए कुछ सालों से रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सरकार से एक्सग्रेशिया देने की मांग की जा रही थी।

कैश के रूप में मिलेगी बोनस की 75 प्रतिशत राशि

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के चैयरमेन से मंजूरी मिलने के बाद अब राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के लगभग 10000 कर्मचारियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बोनस की 75% राशि कैश के रूप में दी जाएगी। वहीं बोनस की 25% राशि कर्मचारियों की जीपीएफ खाते में जमा होगी। बता दें कि राजस्थान प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों को 3 साल बाद एक्सग्रेशिया का लाभ मिलने जा रहा है। प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों के लिए बोनस और एक्सग्रेशिया की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने सरकार का धन्यवाद किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बीकानेर के एयर यात्रियों को सप्ताह में 7 दिन मिलेगी अब दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी