क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवंबर माह खास होने वाला है। नवंबर माह में सबसे खास एमपी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहने वाला है, क्योंकि इंदौर शहर के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर होलकर स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश देखने का मौका मिलेगा। अवसर होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का। 14 नवंबर से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित्त टी-20 प्रतियोगिता में देशभर की टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस बार दर्शकों के आकर्षण का केंद्र टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी होंगे। अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम से खेलेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंदौर स्टेडियम में होंगे 21 कड़े मुकाबले
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत इंदौर में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें अधिकांश मैच होलकर स्टेडियम में होंगे। होलकर स्टेडियम के सभी मुकाबले दिन-रात के होंगे, जबकि डेली कॉलेज मैदान पर केवल दिन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैच आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों को इन मुकाबलों के लिए टिकट नहीं खरीदना होगा। सभी मैच आम दर्शकों के लिए निःशुल्क और खुले रहेंगे।
ट्राफी के लिए सभी तैयारियां पूरी
इंदौर क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मुकाबले होने वाले है। जहां पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम में अपना जलवा दिखाने वाले कई खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए दर्शकों में प्रतियोगिता के लिए उत्साह बना हुआ है।
इंदौर स्टेडियम में मुकाबले
सौराष्ट्र-बिहार
रेलवे-तमिलनाडु (एलीट ग्रुप-बी)
जम्मू-कश्मीर-दिल्ली
रेलवे-बिहार
जम्मू-कश्मीर-तमिलनाडु
सौराष्ट्र-हरियाणा
दिल्ली-पंजाब
दिल्ली-बिहार
पंजाब-रेलवे
तमिलनाडु-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-सौराष्ट्र
पंजाब-तमिलनाडु
जम्मू-कश्मीर-बिहार
दिल्ली-सौराष्ट्र
रेलवे-हरियाणा
रेलवे-सौराष्ट्र
दिल्ली-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-पंजाब
तमिलनाडु-बिहार
दिल्ली-तमिलनाडु
पंजाब-सौराष्ट्र


