Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

mandi bhav : एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान की मंडियों में बढ़ी सोयाबीन की आवक, भाव 7000 रुपये के पार

Soybean Price Today, Soybean Market News, Soybean Rate, Soybean Arrival, Soybean Crop India, Soybean Farmers, Soybean Price Forecast, Soymeal Export, Soymeal Demand, Soybean Production India, Soybean Market Update, Madhya Pradesh Soybean, Maharashtra Soybean, Rajasthan Soybean, Edible Oil Prices,
Soybean Price Today, Soybean Market News, Soybean Rate, Soybean Arrival, Soybean Crop India, Soybean Farmers, Soybean Price Forecast, Soymeal Export, Soymeal Demand, Soybean Production India, Soybean Market Update, Madhya Pradesh Soybean, Maharashtra Soybean, Rajasthan Soybean, Edible Oil Prices,

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में सोयाबीन के नए माल की आपूर्ति बढ़ने लगी है जबकि सोयामील का निर्यात प्रदर्शन बेहद कमजोर चल रहा है। घरेलू प्रभाग में भी ऊंचे दाम के कारण इसकी खपत पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान सोयाबीन के घरेलू उत्पादन में गिरावट आने की संभावना है लेकिन जब तक नए माल की आपूर्ति की स्थिति बेहतर रहेगी तब तक कीमतों में जोरदार तेजी आना मुश्किल लगता है। वैसे भी सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी मूल्य पहले से ही 7000 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है। सोया तेल में भी गिरावट देखी गई।

लूज तेल (प्रति दस किलो) मूंगफली तेल 1780 से 1800, मुंबई मूंगफली तेल 1820, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1405 से 1410, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1345 से 1350, मुंबई सोया रिफाइंड 1450, मुंबई पाम तेल 1390, इंदौर पाम 1468, राजकोट तेलिया 2800, गुजरात इंदौर लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 1440 रुपए।

तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 8800, रायडा 8000 से 8200, सोयाबीन 4300 से 7000 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 58000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धीरेन्द्र प्लांट नीमच 7115, धानुका सोया नीमच 7100, खंडवा ऑइल खंडवा 6900, सांवरिया प्लांट इटारसी 6950, पतंजलि प्लांट मांगलिया 6925, प्रकाश पीथमपुर 6950 रुपए।

मावा बाजार इंदौर मावा 420 रुपए किलो। उज्जैन मावा 340 रुपए किलो। रतलाम. मावा सफेद (बर्फी) 370, सफेद (दानेदार) 370, पीला 350 रुपए प्रति किलो।

लहसुन के भाव में गिरावट

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मंडी में कुल प्याज की 35 हजार, आलू की 8 हजार व लहसुन की 16 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन मोटी बेस्ट 14000 से 15000, देशी बेस्ट 11000

से 12000, एवरेज 8000 से 8500, बारिक 5000 से 6000, आलू बेस्ट 1000 से 1100, एवरेज 500 से 700, प्याज नया महाराष्ट्र का 4200 से 4400, देशी बेस्ट 3800 से 4200, एवरेज 3600 से 4000, गोल्टा 2500 से 3000 रुपए क्विंटल रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Cricket match : इंदौर के होलकर स्टेडियम में लगेगा चौकों-छक्कों का मेला, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे जलवा