DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR
हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों नायब सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बता दें कि जयपुर टाइम्स द्वारा पहले ही प्रकाशित खबर के अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की आज 5 नवंबर को घोषणा कर दी है।
DA Hike Haryana: हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों नायब सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बता दें कि जयपुर टाइम्स द्वारा पहले ही प्रकाशित खबर के अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की आज 5 नवंबर को घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान 63% हो गया है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा आज 05 नवंबर 2026 को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी गई है।
केंद्र के डीए बढ़ाने के बाद प्रदेश सरकारों द्वारा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने का सिलसिला जारी है। जहां केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करके डीए को 63 प्रतिशत किया था। इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब हरियाणा के हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर ही तीन प्रतिशत डीए को बढ़ा दिया है। यह वृद्धि प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों पर लागू रहेगी।
हरियाणा के कर्मचारियों को फिलहाल 60 प्रतिशत डीए मिल रहा था, लेकिन वीरवार शाम को नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। ऐसे में अब हरियाणा के कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगी कर्मचारी व उनके परिवार पर भी यह नियम लागू रहेगा। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार हरियाणा के कर्मचारी व पेंशनभोगियों के डीए को 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, लेकिन कर्मचारियों का चार माह का एरियर नवंबर माह की जारी होने वाले वेतन व पेंशन के साथ मिलेगा।
ऐसे में कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का एरियर दिसंबर माह की वेतन व पेंशन के साथ मिलने वाला है। हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारी व पेंशन भोगियों को कई वर्ष से केंद्र के समान ही डीए का लाभ मिलता रहा है और इस बार भी नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है।
छह लाख कर्मचारी व पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार द्वारा दिवाली के अवसर पर घोषित किए गए डीए का लाभ छह लाख लोगों को सीधे मिलने वाला है। हरियाणा प्रदेश में कर्मचारी व पेंशनभोगियों की संख्या छह लाख के करीब है। वर्ष 2025 के आंकड़े के हिसाब से प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 4,28,815 कर्मचारी ड्यूटीरत है और इसके अलावा अन्य पेंशनभोगी व उनके परिवार के सदस्य है। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।