Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीकानेर के एयर यात्रियों को सप्ताह में 7 दिन मिलेगी अब दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी

स्टेशन मैनेजर प्रकाशचंद से मिली जानकारी के अनुसा वाया जयपुर सेवा सोमवार और गुरुवार को सप्ताह में दो दिन ही उपलब्ध होगी। बता दें कि इससे पहले तकनीकी कारणों के चलते जयपुर होकर दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक स्थगित की गई थी।

Bikaner To Delhi New Air Service
Bikaner To Delhi New Air Service

Bikaner To Delhi New Air Service: राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले के एयर यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दीपावली के अगले दिन नाल एयरपोर्ट से अब दिल्ली के लिए सुबह और शाम दो फ्लाइट संचालित होंगी। सुबह की फ्लाइट सातों दिन सीधी उड़ान भरेगी। शाम की फ्लाइट जयपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी। अब इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। स्टेशन मैनेजर प्रकाशचंद ने बताया कि नए शेड्यूल के तहत दिल्ली के लिए यात्रियों को सुबह और शाम दोनों समय हवाई सेवा मिलेगी। नया शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

सप्ताह में 2 दिन वाया जयपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट

स्टेशन मैनेजर प्रकाशचंद से मिली जानकारी के अनुसा वाया जयपुर सेवा सोमवार और गुरुवार को सप्ताह में दो दिन ही उपलब्ध होगी। बता दें कि इससे पहले तकनीकी कारणों के चलते जयपुर होकर दिल्ली जाने वाली शाम की फ्लाइट 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक स्थगित की गई थी।

नए शेड्यूल के अनुसार इस प्रकार रहेगा टाइम-टेबल

नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से फ्लाइट सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 9:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा पूरे सप्ताह संचालित होगी। वाया जयपुर दिल्ली की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर 3:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से शाम 5:20 बजे रवाना होकर 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से शाम 7 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेगुलर फ्लाइट शुरू होने से बीकानेर की यात्रा करने वाली पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

High Court Verdict : हरियाणा के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को झटका