Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Fourlane Road : कालका-पिंजौर मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, 94.88 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन मार्ग

New Fourlane Road : कालका-पिंजौर मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, 94.88 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन मार्ग

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए फोरलेन की मंजूरी दी जा रही है। अब हरियाणा सरकार ने कालका से पिंजौर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नया फोरलेन हाईवे की मंजूरी दी है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा 94.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

इस बजट के माध्यम से कालका से पिंजौर को जोड़ने वाले 6.70 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इस फोरलेन को हाईवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि पिंजौर व कालका के बीच में चलने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। पिंजौर से कालका मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा है, लेकिन नए फोरलेन बनने के बाद वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल इस मार्ग पर गड्ढे बने हुए है और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन दिवाली के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा इन मार्ग को फोरलेन करने की मंजूरी देकर बड़ी राहत दी है।

पिंजौर से कालका का मार्ग यहां तक बनेगा

हरियाणा सरकार द्वारा 6.70 किलोमीटर मार्ग की मंजूरी दी गई है। इस मार्ग को पिंजौर के मल्लाह जंक्शन से शुरुआत की जाएगी और इसका निर्माण परमाणू बैरियर तक बनाया जाएगा। फिलहाल यह मार्ग दो लेन है, लेकिन इसका विस्तार करके फोरलेन बनाया जाएगा। फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों की क्रांसिग करने में परेशानी आती है, लेकिन इसके निर्माण के बाद वाहन बिना किसी बाधा के चल सकेंगे, क्योंकि इस हाईवे के बीच में डिवाइडर बनाए जाएंगे, ताकि हादसों में कमी आ सके।

कालका से पिंजार मार्ग को इस कंपनी को दिया टेंडर

हरियाणा सरकार ने इस टू लेन मार्ग को फोर लेन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया गया है। पिंजौर से कालका तक फोरलेन बनाने के लिए टेंडर पायल कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, असमान सतह और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, स्थानीय निवासियों और व्यावसायिक वाहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश