Haryana News: हरियाणा प्रदेश में दिवाली के त्यौहार के नजदीक आते ही प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के पानीपत, सोनीपत और जींद सहित दिल्ली एनसीआर के कई जिलों में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बाद अब प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। बता दें कि सोनीपत जिले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। सोनीपत जिले की डीसी नेहा सिंह द्वारा जिले में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सोनीपत जिले में आज से 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। हरियाणा प्रदेश के दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाले सोनीपत जिले में आज से 20 नवंबर तक सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी को घर से कार्य करने की आदेश जारी किए गए हैं।
डीसी नेहा सिंह द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी ही कार्यालय आ सकेंगे। सोनीपत के अलावा पानीपत और जींद सहित कई जिलों में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। डीसी द्वारा जारी की गई नई व्यवस्था आज से 20 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थानों, यूनिवर्सिटी, सरकारी और निजी कार्यालयों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगी।
सोनीपत जिले में आज से सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों के साथ वायु प्रदूषण फैलाने वाले कार्यों पर भी प्रतिबंध रहेगा। सोनीपत जिले की डीसी नेहा सिंह द्वारा CAQM के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीसी द्वारा जारी किए गए आदेशों में सभी विभागाध्यक्ष और संस्थान प्रमुखों को नई व्यवस्था लागू करने हेतु रोस्टर तैयार करने की बात कही गई है।


