Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन

Rajasthan Roadways: राजस्थान प्रदेश के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्थान रोडवेज विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान रोडवेज के जयपुर आगार ने जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर चार नई बीएस-6 बसों का सचालन शुरू किया है। इन बसों का संचालन गंगापुर सिटी होकर किया जाएगा। इससे गंगापुर सिटी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर और ग्वालियर के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिल सकेगी। खासकर दीपावली पर अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

जयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने बताया कि रोडवेज की ओर से कई वर्षों के अंतराल के बाद जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू किया गया था। इस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ती जरूरत को देखते हुए अब चार नई बीएस-6 बसें लगाई गई हैं। इन आधुनिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

गंगापुर सिटी में भी होगा ठहराव

जयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने बताया कि नई बसों का गंगापुर सिटी में ठहराव रहेगा। इससे स्थानीय यात्रियों को जयपुर और ग्वालियर जाने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी गंगापुर सिटी से इन बसों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा। अभी तक इस मार्ग पर बसों की संख्या सीमित होने से यात्रियों को कई बार अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।

लंबे समय से की जा रही थी बसों की मांग

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर गंगापुर सिटी होकर बसों के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय यात्रियों की ओर से भी इस मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की जरूरत जताई जा रही थी। अब जयपुर आगार प्रबंधन की ओर से चार नई बसें लगाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नई बसों के संचालन से रोडवेज को राजस्व में होगी बढ़ोतरी

नई बसों के संचालन से रोडवेज को भी यात्री भार और राजस्व में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दीपावली के दौरान अतिरिक्त बस सुविधा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, गंगापुर सिटी को जयपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी। इन बसों के संचालन से प्रदेश के कई जिलों के यात्रियों का दिवाली पर सफर आसान हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश