RPF and RPSF Soldier Diwali Bonus: रेलवे ने आरपीएफ और आरपीएफ जवानों को दिवाली के बोनस को लेकर बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के समूह 'सी' कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर दिवाली बोनस देने की स्वीकृति जारी की है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं।
रेलवे द्वारा जारी की गई आदेशों के अनुसार बोनस के लिए वेतन की गणना की अधिकतम सीमा 7 हजार रुपए मासिक निर्धारित की गई है। इस आधार पर 30 दिनों के बोनस की अधिकतम राशि 6 हजार 908 रुपये होगी। वास्तविक औसत वेतन 7 हजार रुपये से कम होने पर बोनस की गणना उसी के आधार पर की जाएगी।
31 मार्च 2026 को कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का लाभ
रेलवे द्वारा जारी की गए आदेशों के अनुसार बोनस का लाभ 31 मार्च 2026 को सेवा में कार्यरत रहने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी की है, उन कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा छह माह से एक वर्ष के बीच सेवा करने वाले पात्र कर्मचारियों को सेवा अवधि के अनुपात में बोनस में दिया जाएगा।
बिना वर्दी वालों को भी मिलेगा बोनस
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्दीधारी और बिना वर्दी वाले सभी पात्र समूह 'सी' आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारी इस बोनस के हकदार होंगे। आदेश के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती का स्थान भी पात्रता में बाधक नहीं होगा। रेलवे की बोनस की घोषणा को आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारियों के दिवाली की बोनस के रूप में बड़ी सौगात माना जा रहा है।


