Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एडीआरएम ने जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का किया निरीक्षण, डीडवाना व सुजानगढ़ स्टेशनों पर विकास कार्यों की ली जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के एडीआरएम करनी राम ने जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डीडवाना व सुजानगढ़ में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

डीडवाना रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी
एडीआरएम करनी राम ने डीडवाना और सुजानगढ़ रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

डीडवाना(लोकेश अग्रवाल)। ​उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोधपुर-डेगाना-डीडवाना-सुजानगढ़ रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल परिचालन की संरक्षा, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनों पर विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। ​निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने जोधपुर से सुजानगढ़ तक फुटप्लेट निरीक्षण कर रेलखंड में संरक्षा पहलुओं को परखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित रेल संचालन के लिए निर्धारित नियमों की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए।​एडीआरएम करनी राम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित डीडवाना और सुजानगढ़ रेलवे स्टेशनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नवनिर्मित शौचालय, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए तय समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाएं ताकि यात्रियों को बेहतर वातावरण मिल सके। डीडवाना रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'संरक्षा संवाद' में सिग्नल, टेलीकॉम, इंजीनियरिंग व परिचालन विभाग के रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एडीआरएम ने कहा कि रेल संचालन में संरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी सतर्कता व आपसी समन्वय से ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। ​इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट, मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) अंकित तायल सहित अन्य अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी