Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हिसार से खड़की और तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए अपडेट, लोहारू-चिड़ावा-झुंझुनूं होकर चलने वाली ट्रेनों मे बदलाव

हिसार से खड़की और तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए अपडेट, लोहारू-चिड़ावा-झुंझुनूं होकर चलने वाली ट्रेनों मे बदलाव

Train Change : रेलवे विभाग ने हरियाणा व राजस्थान से चलने वाली दो ट्रेनों में बड़ा बदालव किया गया है। इसमें लोहारू-चिड़ावा-झुंझुनूं रेलमार्ग से होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख रेलसेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हिसार-खडकी-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर बदला जाएगा जबकि हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में कोच की संरचना में बदलाव किया गया है। रेलवे के इन निर्णयों का असर शेखावाटी क्षेत्र के यात्रियों पर भी पड़ेगा।

उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 22979/22980 हिसार-खडकी-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब नए ट्रेन नंबर 20479/20480 से संचालित होगी। खड़की से यह बदलाव 3 जनवरी 2027 तथा हिसार से 4 जनवरी 2027 से लागू होगा। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं से होकर ही संचालित होती रहेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14723/14724 हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में कोच की संरचना में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत हिसार से 26 दिसंबर तथा तिरुपति से 28 दिसंबर से इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे संचालित होंगे। नई कोच संरचना में 2 द्वितीय वातानुकूलित (सेकंड एसी), 5 तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी), 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय श्रेणी, 4 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 पावर-कार शामिल होंगे।

इस बदलाव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा को सुविधा मिलेगी। यह रेलसेवा भी लोहारू, विद्धावा और झुंझुनूं होकर संचालित होती है। रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार नए ट्रेन नंबर और संशोधित कोच संरचना की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी