Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर मंडल द्वारा 2 नवंबर से लगाए जाएंगे विशेष शिविर, रेल पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

डीआरएम रवि जैन ने बताया कि जयपुर मंडल द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 2 नवंबर से जयपुर शहर से विशेष शिविर लगाने की शुरुआत की जाएगी। विशेष शिविर का यह अभियान 21 दिन तक 23 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जयपुर मंडल द्वारा 13 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 2 नवंबर को जयपुर स्थित केंद्रीय चिकित्सालय व डीआरएम कार्यालय से विशेष शिविर की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद यह अन्य अलग-अलग 12 जगह पर लगेंगे। पेंशनभोगियों से पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक विवरण व मोबाइल साथ लाने की अपील की है।

JAIPUR RAILWAY MANDAL
JAIPUR RAILWAY MANDAL

Jaipur News: जयपुर मंडल द्वारा दो नंबर से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी। डीआरएम रवि जैन ने कहा कि इस अभियान के तहत 21 दिन तक अलग-अलग जगह पर रेल पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। जयपुर मंडल द्वारा शुरू किया जा रहा राष्ट्रव्यापी अभियान में रेल पेंशनभोगियों को विशेष लाभ मिलेगा। जयपुर मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहे विशेष शिविर अभियान में रेल पेंशनभोगियों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचने और लाभ उठाने के लिए अपील की गई है।

2 नवंबर से 23 नवंबर तक 13 स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर

डीआरएम रवि जैन ने बताया कि जयपुर मंडल द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 2 नवंबर से जयपुर शहर से विशेष शिविर लगाने की शुरुआत की जाएगी। विशेष शिविर का यह अभियान 21 दिन तक 23 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जयपुर मंडल द्वारा 13 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 2 नवंबर को जयपुर स्थित केंद्रीय चिकित्सालय व डीआरएम कार्यालय से विशेष शिविर की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद यह अन्य अलग-अलग 12 जगह पर लगेंगे। पेंशनभोगियों से पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक विवरण व मोबाइल साथ लाने की अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल हब में निवेश शुरू, लेकिन पानी की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा