Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली से वाराणसी की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 760 किमी का सफर 9 घंटे 20 मिनट में, चार जगह ठहराव

दिल्ली से वाराणसी की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 760 किमी का सफर 9 घंटे 20 मिनट में, चार जगह ठहराव

Vande Bharat Sleeper Train : रेलवे विभाग ने दिल्ली से वाराणसी के लिए सुपरफास्ट कनेक्टिविटी दी है। वाराणसी से चलकर रात को नींद ही पूरी होगी, उस दौरान तक नई दिल्ली जंक्शन पहुंच जाएंगे। रेलवे ने 180 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली नई वंदे भारत स्पीलर ट्रेन की शुरुआत दिल्ली से वाराणसी के बीच में की है। वाराणसी से नई दिल्ली की दूरी 760 किलोमीटर है और वंदे भारत ट्रेन ओवरनाइट में इस सफर को तय कर लेगी और इसको पूरा करने में 9 घंटे 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।

ऐसे में यात्रियों को सुपरफास्ट के साथ आरामदेय सफर मिलने वाला है और समय की बचत भी होगी। देश की दूसरी वंदे भारत स्पीलर ट्रेन का वाराणसी और नई दिल्ली के बीच मुख्य रूप से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव लेगी। ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण कार्य वाराणसी जंक्शन पर किया जाएगा, जबकि सेकेंडरी मेंटेनेंस नई दिल्ली स्टेशन पर होगी। इसके अलावा मार्ग में पड़ने वाले प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर ट्रेन में वाटरिंग (पानी भरने) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पीएम मोदी ने किया ट्रेन का शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काशी यानी वाराणसी और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ किया। यह ट्रेन दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए समय की बचत के साथ बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।

देश की दूसरी वंदे भारत स्पीलर ट्रेन हुई

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में चलाई गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की दूसरी ट्रेन है। इससे पहले केवल एक ही स्लीपर ट्रेन चलती है, लेकिन रेलवे ने दूसरी ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच में चलाई है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।

ट्रेन का समय और सारिणी (Time Table)

वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 27421)

प्रस्थान: रात 08:50 बजे (वाराणसी जंक्शन)

आगमन: अगली सुबह 06:10 बजे (नई दिल्ली)

संचालन: सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर)

नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन संख्या 27422)

प्रस्थान: रात 09:40 बजे (नई दिल्ली)

आगमन: अगली सुबह 07:10 बजे / 06:45 बजे (वाराणसी)

संचालन: सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर)

वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव

प्रयागराज जंक्शन

कानपुर सेंट्रल

अलीगढ़ जंक्शन

गाजियाबाद जंक्शन

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच