Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर से पहले पढ़ लें खबर, 3 बार रुकेगा ट्रैफिक, लगेगा 1 घंटे का ब्लॉक

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर से पहले पढ़ लें खबर, 3 बार रुकेगा ट्रैफिक, लगेगा 1 घंटे का ब्लॉक

Delhi-Jaipur highway blocked : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अगर रविवार को आपने सफर करना है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आपको जाम में फंसा रहना पड़ सकता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे रविवार को लगभग एक घंटे तक ब्लाक रहने वाला है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे के ऊपर से निकलने वाली 66 केवी लाइन की मरम्मत के अलग-अलग टाइम में ब्लाक किया जाएगा। ऐसे में इस ब्लॉक में अगर आप फंस गया तो काफी लंबे जाम से जूझना पड़ सकता है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे हाईवे पर गांव खांडसा के पास रविवार दोपहर ट्रैफिक को तीन बार रोकने का प्लान बनाया है। जहां पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की है कि इसको तीन बार 15 से 20 मिनट रोका जाएगा। ऐसे में कुल एक घंटे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लाक रह सकता है, लेकिन इस ब्लाक को काम पूरा होने के बाद ही खोला जाएगा। अगर थोड़ा ज्यादा समय लग गया तो वाहनों को जाम से जूझना पड़ सकता है।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे के लिए एडवाइजरी जारी की है कि 66 केवी एससी हरसरू-सेक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन दिल्ली जयपुर हाईवे को खांडसा गांव के पास क्रास करती है। इसका कंडक्टर 18 जुलाई को टूट गया था। एचवीपीएनएल द्वारा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पुराने कंडक्टर को नए एचटीएलएस कंडक्टर से बदला जा रहा है। यह कार्य टर्नकी आधार पर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ऐसे में कंडक्टर को बदलने तक हाईवे पर पूरी तरह से ट्रैफिक को ब्लाक रखा जाएगा।

15-20 मिनट तक बंद रहेगा रास्ता

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक नवंबर को खांडसा के पास लाइन क्रासिंग प्वाइंट पर लगभग 15-20 मिनट के लिए तीन बार ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इस दौरान वाहनों को दूसरे मार्ग से निकला जा सकता है या उनको पूरी तरह से वहीं पर रोका जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रविवार दोपहर हाईवे पर निकलने वाले लोग थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें, खांडसा कट के पास पुलिस के निर्देशों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए सर्विस लेन या एसपीआर रोड का उपयोग कर सकते हैं। इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच