Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फतेहाबाद, सिरसा जिले के बस यात्रियों का बीकानेर का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज, देखें शेड्यूल

फतेहाबाद, सिरसा जिले के बस यात्रियों का बीकानेर का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज, देखें शेड्यूल

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सिरसा और फतेहाबाद जिले के बस यात्रियों का राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले का सफर आसान बनाने के लिए फतेहाबाद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस चलाई जा रही है। इस बस के शुरू होने से फतेहाबाद जिले के रतिया और टोहाना क्षेत्र से राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले की यात्रा करने वाले बस यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

यह बस फतेहाबाद जिले के टोहाना बस स्टैंड से चलकर रतिया फतेहाबाद के रास्ते डिंग मोड, सिरसा, ऐलनाबाद, हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़ और लुणकशहर होते हुए बीकानेर पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज की यह सुपरफास्ट बस हनुमानगढ़ से बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले बस यात्रियों का सफर भी आसान बनाएगी।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा राजस्थान और हरियाणा के बस यात्रियों के लिए शुरू की गई टोहाना और बीकानेर के बीच फतेहाबाद डिपो की सीधी बस सर्विस टोहाना बस स्टैंड से बीकानेर के लिए सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस रतिया से सुबह 8:30 बजे और फतेहाबाद बस स्टैंड से सुबह 9:20 पर चलकर सिरसा पहुंचेगी।

सिरसा से बीकानेर के लिए यह बस सुबह 10:40 पर और सूरतगढ़ से दोपहर 2:30 बजे चलकर बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में हरियाणा रोडवेज की यह बस बीकानेर बस स्टैंड से टोहाना के लिए सुबह 6:00 बजे रवाना होगी। वहीं सूरतगढ़ शहर से फतेहाबाद के लिए इस बस के चलने का समय सुबह 9:00 निर्धारित किया गया है।

इस बस के रूट, किराए और शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप फतेहाबाद बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हरियाणा रोडवेज (Department of State transport) की ऑफिशल वेबसाइट https://hartrans.gov.in/ पर ऑनलाइन माध्यम से इस बस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच