Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: ट्रेन में सफर करने वाले आदमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा दिवाली के त्यौहार को देखते हुए यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच लगाने का फैसला लिया है। रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में अतिरिक्त साधारण कोष लगाने की सूचना जारी की है। रेलवे द्वारा जारी की सूचना के अनुसार इन दोनों ट्रेनों में एक-एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच लगाने की फैसले से भगत की कोठी-जम्मूतवी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।

एक नवंबर से 1 दिसंबर तक रहेगी यह सुविधा

रेलवे विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार भगत की कोठी-जम्मूतवी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त सामान्य डिब्बा जोड़ने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने और लगातार बढ़ रही भीड़ के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए अतिरिक्त डिब्बे एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार भगत की कोठी-जम्मूतवी और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे की सुविधा 1 नवंबर से 1 दिसंबर तक दी जाएगी। इसके तहत ट्रेन संख्या 14803/14804 में 1 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक साधारण डिब्बा जुड़ेगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14813/14814 में जोधपुर से 1 नवंबर से 1 दिसंबर तक अतिरिक्त साधारण कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल हब में निवेश शुरू, लेकिन पानी की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा