Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Jaipur News : जयपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, 4 कांस्टेबल सेवा को किया बर्खास्त

Jaipur News : जयपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, 4 कांस्टेबल सेवा को किया बर्खास्त

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कमिश्रर ने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले चार पुलिस कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने चार कांस्टेबल की सेवाओं को बर्खास्त कर दिया है। इन पुलिस कर्मचारियों की सेवाओं को चुनावी ड्यूटी में लापरवाही करने पर बर्खास्त किया गया है। राजस्थान में फिलहाल पंचायत चुनाव चल रहे है और चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त है।

जहां ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हुए है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। बिना आधिकारिक अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित और निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर आदेश के बाद भी गैरहाजिर रहने पर 4 कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन प्राथमिकता पर है। चुनावी इलेक्शन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर भी नहीं आना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। किसी भी कार्मिक की अनधिकृत गैरहाजिरी से ड्यूटी व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस फोर्स के अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए 4 कांस्टेबल (प्रशिक्षु) को सेवा को समाप्त कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने आदेश जारी किए हैं। सेवा से पृथक होने वाले रिक्रूट कांस्टेबलों में लोकेश कश्यप रि. कानि.-10033, विजय सिंह रि. कानि 4049, मोहरी लाल रि. 7997, बजरंग लाल रि. कानि 7346 शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Old Hindi Song: 60 वर्ष बाद भी लता के इस नगमे जादू नहीं हुआ है कम, 3 पीढ़ियों से बना हुआ है फेवरेट