Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर की किस्मत बदलेगी नई सिटी, 10 लाख लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

यह शहर दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इस नए शहर के लिए 51 गांवों की जमीन लिए जाने का प्रस्ताव है। क्योंकि फरीदाबाद हरियाणा की बड़ी औद्योगिक नगरी है, ऐसे में यहां हमेशा ही रिहायशी क्षेत्र की कमी बनी रहती है। अब HSVP ने 51 गांवों की जमीन में नया शहर बनाने की योजना बनाई है।

New Residential City
New Residential City

New Residential City: हरियाणा प्रदेश में बनने जा रही नई रेजिडेंशियल सिटी लाखों लोगों का जीवन बदलने का काम करेगी। सरकार द्वारा प्रदेश के फरीदाबाद जिले में बसाए जा रहे आधुनिक शहर में 10 लाख लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। आवासी भीड़-भाड़ से परेशान फरीदाबाद और दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा फरीदाबाद के पास 1,895 एकड़ क्षेत्र में नया शहर बसाने जा रहा है। यहां पर 10 लाख लोगों को आशियाना देने की योजना है। ऐसे में इस क्षेत्र में लोगों के लिए यह बेहतर परियोजना साबित होगी।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह शहर दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इस नए शहर के लिए 51 गांवों की जमीन लिए जाने का प्रस्ताव है। क्योंकि फरीदाबाद हरियाणा की बड़ी औद्योगिक नगरी है, ऐसे में यहां हमेशा ही रिहायशी क्षेत्र की कमी बनी रहती है। अब HSVP ने 51 गांवों की जमीन में नया शहर बनाने की योजना बनाई है।

इस परियोजना की बात की जाए तो करीब 19 गांवों में 4500 एकड़ जमीन खरीदे जाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। यहां पर 12 सेक्टर बसाए जाएंगे। हालांकि पूरी परियोजना के लिए फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद पास लगते 51 गांवों की जमीन इसके तहत आएगी। यहां पर रिहायशी प्लाटों के लिए जहां 40 नए सेक्टर बनेंगे, वहीं व्यावसायिक प्लाट और ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा भी होने वाली है।

सुव्यवस्थित होगा शहर

फरीदाबाद के इस क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर करीब 28 लाख लोग रह रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों में विकसित हुई कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। यहां लोग सीवर, सड़क, पानी, सरकारी स्कूल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल के लिए मांग करते रहते हैं। ऐसे में नए शहर में यह तमाम आधुनिक सुविधाएं मिल जाएंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Gold silver crash : सोना व चांदी के रेट गिरे सिर के बल, चांदी 39485, सोना 8084 रुपए हुआ सस्ता, शाम होते ही आया भूचाल