Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना भारत को पड़ा महंगा, बदलाव के बदले मिला जीरो

आज के मैच में इशान किशन तीन गेंद पर बिना रन बनाए जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ ओपनर संजू सैमसन भी दो गेंदों पर चार रन बना कर आउट हो गए हैं। इसके अलावा 27 रन पर अभिषेक शर्मा और 22 रन पर श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अब भारत पर हार के बादल मंडराने लगे हैं।

INDIA NEWZEALAND MATCH
INDIA NEWZEALAND MATCH

IND-NZ T20 Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे t20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर करना महंगा पड़ गया है। ईशान किशन के फिट होने के बाद आज के मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम में वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान को मौका दिया गया था। हालांकि, आज किए गए बदलाव के बाद भारत को परिणाम जीरो के रूप में मिला है।

आज के मैच में इशान किशन तीन गेंद पर बिना रन बनाए जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ ओपनर संजू सैमसन भी दो गेंदों पर चार रन बना कर आउट हो गए हैं। इसके अलावा 27 रन पर अभिषेक शर्मा और 22 रन पर श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अब भारत पर हार के बादल मंडराने लगे हैं।

गौरतलब है कि ईशान किशन के अनफिट होने के बाद पिछले दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इसके अलावा भारतीय टीम में आज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को मौका दिया गया। मंयक ने आज अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में तीन विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड टीम की तरफ से जेकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन को शिकार बनाया।

मैथ्यू फिशर ने 27 रन पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा एडम मिल्ने ने श्रेयस अय्यर को 22 रन पर क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम की बल्लेबाजी के ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

न्यू जीलैंड ने भारत को आज 260 रन का पहाड़ जैसा विशाल टारगेट दिया है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की तरफ से आज ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली।

260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम आज हुए बदलाव के बाद लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी की जगह मैदान पर खेलने उतरे ईशान किशन जीरो रन बनाकर आउट हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा 27 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन और संजू सैमसन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम पर इस मैच में हार का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, भारत इस श्रृंखला को लगातार तीन मैच जीत कर पहले ही अपने नाम कर चुका है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ T20: जेकब डफी के सामने नतमस्तक हुए भारतीय शेर, ईडन पार्क में मिली 87 रनों से करारी हार