वैभव, ईशान और संजू में से कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल ? पूर्व क्रिकेट ने दिया अहम सुझाव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ग्रीन पार्क मैदान में होने जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे t20 मुकाबले में सबसे बड़ी समस्या तीसरे नंबर के बल्लेबाज का चुनाव करना है। गौरतलब है कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं इशान किशन आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। ऐसे में बीसीसीआई और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी समस्या इन तीनों बल्लेबाजों में से किसी एक को रिप्लेस करने की आ रही है। अगर ईशान किशन फिट हो जाते हैं, तो नंबर तीन का चुनाव करना अभी बेहद मुश्किल होगा।
India-Newzealand Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच t20 मैचों की श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड। (BCCI) इस समय सबसे कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। गौरतलब है कि इस श्रृंखला के पहले मैच में हल्की चोट के बाद इशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले दो मुकाबलों में बाहर हो गए थे। ईशान किशन की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था।
वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में तो कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ताबड़तोड़ रूप से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि अगले मैच में अगर इशान किशन फिट हो जाते हैं तो कल 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ग्रीन पार्क मैदान में होने वाले चौथे t20 मुकाबले में बली का बकरा कौन बनेगा ? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच पिछले दो दिनों से यह सवाल उत्सुकता का विषय बना हुआ है।
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया ‘रोटेशन पॉलिसी' अपने का सुझाव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ग्रीन पार्क मैदान में होने जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे t20 मुकाबले में सबसे बड़ी समस्या तीसरे नंबर के बल्लेबाज का चुनाव करना है। गौरतलब है कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं इशान किशन आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। ऐसे में बीसीसीआई और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी समस्या इन तीनों बल्लेबाजों में से किसी एक को रिप्लेस करने की आ रही है। अगर ईशान किशन फिट हो जाते हैं, तो नंबर तीन का चुनाव करना अभी बेहद मुश्किल होगा।
इस परिस्थिति में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अहम सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को ऐसी सिचुएशन में ‘रोटेशन पॉलिसी' अपनाने का सुझाव दिया है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत को वक्त बर्बाद किए बिना रोटेशन पॉलिसी पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेईंग 11 में जगह मिलने के बाद ओपनर बैट्समैन के रूप में ही उतारना ही होगा। आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई को अपने फैसलों को सार्वजनिक करने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका के साथ भी t20 सीरीज होनी है। इस दौरान बीसीसीआई आसानी से ‘रोटेशन प्रणाली' अपना सकती है।
बता दें कि ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके थे। हालांकि, चौथे मैच से पहले इशान किशन की फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऑकलैंड में नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने के दौरान ईशान पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। हालांकि, उनकी फिटनेस पर अंतिम मोहर डॉक्टर्स की टीम द्वारा लगाई जानी है। लेकिन अगर ईशान किशन चौथे मैच के लिए फिट हो जाते हैं, तो बीसीसीआई किस खिलाड़ी को रिप्लेस करेगी यह बात अब भी उत्सुकता का विषय बनी हुई है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।