Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Crop Insurance : राजस्थान सरकार ने हजारों किसानों की कर दी मौज, फसल बीमा के 345 करोड़ रुपये जारी

Crop Insurance : राजस्थान सरकार ने हजारों किसानों की कर दी मौज, फसल बीमा के 345 करोड़ रुपये जारी

राजस्थान सरकार ने दीपावाली से पहले पही प्रदेश के हजारों किसानों की मौज कर दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक क्लिक पर किसानों के बैंक खातों में 345 करोड़ रुपये जारी कर दिए। यह राशि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जारी किए गए है। यह राशि राजस्थान सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक मजबूती देगा।

यह राशि जयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, चूरू, जालोर एवं डूंगरपुर जिलों के पात्र बीमित किसानों के फसल बीमा दावों को भुगतान किया है। पश्चिमी राजस्थान के 318 करोड़ रुपये जारी किए है। यह राशि सूखा प्रभावित किसानों को दी गई है।

कृषि आयुक्त ने बताया कि रबी 2025-26 के दौरान सूखे से प्रभावित पश्चिमी राजस्थान के किसानों को राहत प्रदान करते हुए राज्य सरकार ने अधिसूचित बीमा कंपनियों एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से 318 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान करवाया है।

इन जिलों के किसानों को इतनी राशि जारी

राजस्थान सरकार ने बताया कि फसल बीमा राशि किसानों को जिला के हिसाब से वितरित की गई है। किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए यह राशि जारी की गई है। इसमें बाड़मेर जिले के किसानों को 53.60 करोड़ रुपये, बीकानेर को 116 करोड़ रुपये, जोधपुर को 48 करोड़ रुपये, पाली को 31 करोड़ रुपये, चूरू को 25.85 करोड़ रुपये व जालोर जिले के किसानों को 43.58 करोड़ रुपये बैंक खातों में डाली गई है। यह राशि फसल बीमा के तौर पर डाली गई है।

राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आपत्तियों को अस्वीकार करते हुए डूंगरपुर एवं जालोर जिलों के किसानों को 17.60 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के निर्देश दिए थे। कृषि विभाग ने इन निर्णयों की तत्काल पालना सुनिश्चित कराते हुए जालोर जिले के खरीफ 2024 के लंबित फसल बीमा दावों के 10.64 करोड़ रुपये तथा डूंगरपुर जिले के खरीफ 2025 के फसल बीमा दावों के 6.96 करोड़ रुपये संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में जमा करवा दिए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहतक से धर्मशाला के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल