Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर पुलिस की नई पहल, QR Code स्कैन करते ही मिलेगी आपकी बीट पुलिस, एसएचओ और डीसीपी की पूरी जानकारी

जयपुर पुलिस की नई पहल, QR Code स्कैन करते ही मिलेगी आपकी बीट पुलिस, एसएचओ और डीसीपी की पूरी जानकारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस को पूरी तरह से डिजिटल बना दिया है। अब QR Code स्कैन करते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात पुलिस की जानकारी आपके मोबाइल पर दिखाई देगी। इस सुविधा का देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को मिलेगी, अगर उनको किसी समय पुलिस की जरूरत है तो वह QR Code स्कैन करके पास की पुलिस के थाना प्रभारी व डीसीपी की जानकारी उसके मोबाइल पर आ जाएगी। इसके लिए जयपुर पुलिस द्वारा ‘अपनी बीट पुलिस को जानें’ QR Code आधारित बीट जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे।

वीरवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ‘अपनी बीट पुलिस को जानें’ (Know Your Police Beat) QR Code आधारित बीट जागरूकता बोर्ड का पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल द्वारा लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीट के लिए अलग QR कोड निर्धारित किया गया है तथा उसी बीट के अनुरूप जागरूकता बोर्ड तैयार किए गए हैं।

प्रत्येक बीट क्षेत्र में 7 से 10 बोर्ड उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मित्तल ने बताया कि इस पहल की शुरुआत प्रारंभिक चरण में पुलिस थाना मानसरोवर क्षेत्र से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध रूप से जयपुर पुलिस आयुक्तालय के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में संबंधित बीट के अनुसार जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक बोर्ड पर अंकित विशिष्ट QR कोड को स्कैन करने पर संबंधित बीट का विवरण, पुलिस थाने का पता, गूगल लोकेशन और संपर्क नंबर सहित संबंधित DCP, ADDNL. DCP, ACP, SHO तथा बीट अधिकारी का नाम एवं संपर्क नंबर उपलब्ध हो सकेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहतक से धर्मशाला के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल