Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक से धर्मशाला के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रोहतक डिपो से शुरू की गई हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस रोहतक से चलकर गोहाना, पानीपत, करनाल, अम्बाला, आनंदपुर साहिब, ऊना, भरवाई, रानीता और कांगड़ा के रास्ते धर्मशाला तक का सफर तय करेगी। इस बस के शुरू होने से पानीपत करनाल और अंबाला जिले के बस यात्रियों का भी धर्मशाला का सफर आसान हो जाएगा।

Haryana Roadways
Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन के रोहतक डिपो द्वारा धर्मशाला के लिए सिटी बस सेवा शुरू की गई है। हरियाणा रोडवेज की रोहतक और धर्मशाला के बीच शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा से हरियाणा के साथ दिल्ली के पर्यटकों का सफर भी आसान हो जाएगा। इस बस के शुरू होने से विशेष कर पर्यटकों को सफर के दौरान लाभ मिलेगा। यह बस हरियाणा और दिल्ली के पर्यटकों का हिमाचल का सफर आसान बनाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रोहतक डिपो से शुरू की गई हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस रोहतक से चलकर गोहाना, पानीपत, करनाल, अम्बाला, आनंदपुर साहिब, ऊना, भरवाई, रानीता और कांगड़ा के रास्ते धर्मशाला तक का सफर तय करेगी। इस बस के शुरू होने से पानीपत करनाल और अंबाला जिले के बस यात्रियों का भी धर्मशाला का सफर आसान हो जाएगा।

रोहतक से धर्मशाला के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई रोहतक और धर्मशाला के बीच हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट सीधी पर सेवा रोहतक बस स्टैंड से दोपहर 12:10 पर धर्मशाला के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस सोनीपत जिले के गोहाना से दोपहर 12:45 बजे, पानीपत से दोपहर 1:30 बजे, करनाला से दोपहर 2:30 बजे, अम्बाला से दोपहर 3:45 बजे, चंडीगढ़ सेक्टर 43 से शाम 6:00 बजे और ऊना से रात 9 बजे चलकर धर्मशाला बस स्टैंड पर रात 12:10 बजे तक पहुंचेगी।

वापसी में धर्मशाला से दिल्ली होते हुए रोहतक तक इस पर कर रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रोहतक और धर्मशाला के बीच शुरू की गई सुपरफास्ट रोडवेज बस सेवा वापसी में दिल्ली के रास्ते रोहतक पहुंचेगी। यह बस धर्मशाला से रोहतक के लिए दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह हरियाणा रोडवेज विभाग की यह सुपरफास्ट बस कांगड़ा से दोपहर 2:30 बजे, ज्वालाजी से दोपहर 3:45 चंडीगढ़ सेक्टर 17 से रात 9 बजे और दिल्ली से रोहतक रात्रि 2:45 सुबह 4:30 बजे तक रोहतक बस स्टैंड पहुंचेगी। इस बस से रोहतक से धर्मशाला के लिए यात्रा करने वाले बस यात्रियों को 830 रुपए किराए के रूप में देने पड़ेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव, ईशान और संजू में से कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल ? पूर्व क्रिकेट ने दिया अहम सुझाव