Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Electricity Corporation Recruitment : बिजली निगम में 869 जेई समेत 2005 पदों पर भर्ती, निगम ने जारी किया शेड्यूल

Electricity Corporation Recruitment : बिजली निगम में 869 जेई समेत 2005 पदों पर भर्ती, निगम ने जारी किया शेड्यूल

बिजली निगम में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के बिजली निगम ने सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। राजस्थान में 2005 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती अलग-अलग पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

बिजली निगम राजस्थान की तरफ से निकाली गई भर्ती में कनिष्ठ अभियंता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद व कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद पर भर्ती किए जाएंगे। हालांकि इन पदों के लिए राजस्थान भर्ती बोर्ड द्वारा पांच अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन मांगे थे। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह भी राजस्थान के पांचों विद्युत निगमों के लिए की जाएगी।

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

राजस्थान भर्ती बोर्ड की तरफ पांचों विद्युत निगमों के लिए अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में कनिष्ठ अभियंता के 869 पदों पर आनलाइन परीक्षा 29 एवं 30 नवम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इसी तरह इन पांचों निगमों के लिए कनिष्ठ सहायक, वाणिज्यिक सहायक द्वितीय के कुल 765 पदों पर प्रारम्भिक ऑनलाइन परीक्षा 4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसंबर 2026 व 1 जनवरी 2027 को तथा कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों पर ऑनलाइन परीक्षा 13 एवं 15 जनवरी 2027 को राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए निगम की संबंधित वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा। इस परीक्षा के बाद भर्ती परिणाम जारी करके आगामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। निगम में इन पदों की भर्ती के बाद कर्मचारियों की कमी पूरी होगी और निगमों को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई हो सकेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Crop Insurance : राजस्थान सरकार ने हजारों किसानों की कर दी मौज, फसल बीमा के 345 करोड़ रुपये जारी