Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश की महिलाओं के लिए आज करवा चौथ के दिन चांद का दीदार लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा करवा चौथ के त्यौहार को बड़े ही चाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं चांद का दीदार करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। लेकिन इस बार प्रदेश की महिलाओं के लिए चांद का दीदार लंबा हो सकता है। इसके पीछे मुख्य वजह मौसम विभाग के अलर्ट को माना जा रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा आज राजस्थान प्रदेश के 29 जिलों में आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण शाम को घने बादल छाए रहने से महिलाओं को आज चांद देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सामान्य मौसम के दौरान प्रदेश में करवा चौथ (karva chauth) के दिन चांद रात 8:00 बजे से 9:00 के बीच दिखाई देता है लेकिन इस बार मौसम खराब रहने की वजह से चांद का दीदार करने के लिए महिलाओं को रात के 12:00 बजे तक का भी इंतजार करना पड़ सकता है।
जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर सहित आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग जयपुर द्वारा आज 29 अक्टूबर को प्रदेश के 27 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, चूरू, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, सिरोही, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनूं और जयपुर सहित 27 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। राजधानी आज बूंदाबांदी होने की खबर सामने आई है। वहीं बहरोड़, अलवर, करौली और दोसा जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी और बारिश हो रही है।
30 अक्टूबर को भी इन 27 जिलों में बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान प्रदेश में 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रदेश के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, चूरू, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सिरोही, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, नागौर, अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिले में बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। राजस्थान प्रदेश में अगले दो दिन 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी हुई है।


