Jaipur News: जयपुर शहर में मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी कला के जादू से शमां बांध दिया। देश के सबसे चर्चित कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स' (The Kapil Sharma comedy nights) डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में नजर आने वाले कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक बर्थडे प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंचे थे। दरअसल, जयपुर शहर का चर्चित कारोबारी जगतानी परिवार द्वारा नेहा मेंशन में हैरी जगतानी का बर्थडे इवेंट आयोजित किया गया था।
नेहा जगतानी और हैरी जगतानी की मेजबानी में हुए इस बर्थडे कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर सहित कई सितारों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी और आमिर खान के किरदार में पार्टी में चार चांद लगा दिए थे। सुनील ग्रोवर ने बर्थडे सेलिब्रेशन प्रोग्राम के दौरान महिलाओं के साथ गेरुआ रंग गाने पर नृत्य कर प्रोग्राम में एक अलग ही समां बांध दिया था।
पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह और कॉमेडियन सुदेश लहरी ने भी कार्यक्रम में दी परफॉर्मेंस
जयपुर शहर में हुए जगतानी परिवार के हाई प्रोफाइल बर्थडे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर के साथ कॉमेडियन सुदेश लहरी (comedian Sudesh Lahari) और मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोग सुखबीर सिंह के पंजाबी गानों पर थिरकते हुए नजर आए।
वहीं डॉ मशहूर गुलाटी के अंदाज में सुनील ग्रोवर ने लोगों की दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कभी गुत्थी, कभी आमिर खान तो कभी डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार में लोगों को खूब हंसाया। इस कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया।
‘रंग दे मोहे गेरूआ' गाने पर महिलाओं के साथ झूमें सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने जयपुर में बर्थडे सेलिब्रेशन कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान के मशहूर गाने ‘रंग दे मोहे गेरूआ' (old Hindi song) पर महिलाओं के साथ जमकर धमाल मचाया। इस दौरान सुनील ग्रोवर महिलाओं पर फूल बरसाते हुए भी नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सुनील ग्रोवर का रॉकस्टार वाला अंदाज भी देखने को मिला। पार्टी के में आमिर खान और अजय देवगन की नकल कर उन्होंने सबका दिल जीत लिया। सुनील ग्रोवर के साथ पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह (Sukhbeer Singh) की प्रस्तुति भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।


