Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नंबर 1 ICC रैंकिंग हासिल करने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा भारत, लगातार 3 जीत के साथ की इंग्लैंड की बराबरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच t20 मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर आईसीसी रैंकिंग में प्रथम स्थान पर काबिज इंग्लैंड टीम की बराबरी कर ली है। वर्तमान में इंग्लैंड 269 अंकों के साथ आईसीसी (ICC) रैंकिंग में प्रथम स्थान पर है, वहीं भारत भी 269 अंकों के साथ इंग्लैंड के बराबर पहुंच चुका है। हालांकि, आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से अभी नंबर वन पर हल्की सी बढ़त के साथ इंग्लैंड और नंबर दो पर भारत जगह बनाए हुए है।

ICC T20 TEAM RANKING
ICC T20 TEAM RANKING

Inda Newzealand 30 October T20 Match: भारत ने वेलिंगटन में हुए 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ t20 मुकाबले में एक तरफा जीत हासिल कर आईसीसी रैंकिंग में 2 अंकों की बढ़त के साथ नंबर वन रैंकिंग की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। भारतीय टीम अब 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में होने जा रहे t20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल करने के इरादे से उतरने की तैयारी में लग गई है। भारतीय टीम के बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 28 अक्टूबर को हुए मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 199 के विशाल स्कोर को बोना साबित कर दिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाकर कीवी गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दी।‌ भारतीय बल्लेबाजों की जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस श्रृंखला के बचे हुए अगले दो मैच आसानी से जीत कर भारत आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल कर सकता है।

भारतीय टीम ने की 269 अंकों के साथ इंग्लैंड की बराबरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच t20 मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर आईसीसी रैंकिंग में प्रथम स्थान पर काबिज इंग्लैंड टीम की बराबरी कर ली है। वर्तमान में इंग्लैंड 269 अंकों के साथ आईसीसी (ICC) रैंकिंग में प्रथम स्थान पर है, वहीं भारत भी 269 अंकों के साथ इंग्लैंड के बराबर पहुंच चुका है। हालांकि, आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से अभी नंबर वन पर हल्की सी बढ़त के साथ इंग्लैंड और नंबर दो पर भारत जगह बनाए हुए है। वहीं आईसीसी रैंकिंग तीसरे स्थान पर 260 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया, चौथे स्थान पर 245 अंकों के साथ न्यूजीलैंड और पांचवें स्थान पर 243 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका डटी हुई है। पाकिस्तान आईसीसी t20 टीम रैंकिंग लिस्ट में 240 अंकों के साथ छठे स्थान पर आता है।

न्यूजीलैंड आईसीसी रैंकिंग में खिसककर पहुंच सकता है पांचवें स्थान पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई पांच t20 मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा नुकसान हुआ है। अगर इस श्रृंखला के बाकी दो मैच भी भारत से हार जाता है, तो आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है। भारत के खिलाफ लगातार तीन मैच हारने के बाद आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम को दो अंको का नुकसान हुआ है। वर्तमान में आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड 245 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका 243 अंकों के साथ इस रैंकिंग लिस्ट में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में न्यूजीलैंड पर अगले दो मैच हारने के बाद आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर फिसलने का खतरा भी मंडराने रहने लगा है। वहीं भारत के पास इस श्रृंखला में बचे हुए दो मैच जीतकर आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड को पछाड़ते हुए नंबर वन बनने का सुनहरा अवसर है।

नंबर 1 ICC रैंकिंग हासिल करने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा भारत, लगातार 3 जीत के साथ की इंग्लैंड की बराबरी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला