Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Electricity Panchayat : 30 अक्टूबर को लगेगी बिजली पंचायत, मौके पर ही सुनेंगे लोगों और किसानों की समस्याएं

Electricity Panchayat : 30 अक्टूबर को लगेगी बिजली पंचायत, मौके पर ही सुनेंगे लोगों और किसानों की समस्याएं

बिजली से संबंधित उपभोक्ताओं व किसानों की समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम द्वारा 30 अक्टूबर को बिजली पंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह बिजली पंचायत नलवा विधानसभा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता व किसानों की समस्या का समाधान के लिए विधायक रणधीर पनिहार के फार्म हाउस पर बिजली पंचायत आयोजित की जाएगी।

इस बिजली पंचायत में बिजली निगम के सीनियर अधिकारियों के साथ निगम की पूरी टीम मौजूद रहेगी। जहां पर बिजली उपभोक्ता व किसान अपनी समस्याओं को मौके पर ही आकर बता सकेंगे और उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उनके विधायक रणधीर पनिहार के निजी सचिव जितेंद्र पनिहार ने बताया कि बिजली पंचायत में बिजली मीटर, गलत बिलिंग, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन सहित बिजली निगम से जुड़ी हुई अन्य समस्याएं रखी जा सकेंगी।

संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और मौके पर ही समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय पर फार्म हाउस पहुंचकर बिजली पंचायत में भाग लें और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखें।

इस दौरान विधायक रणधीर पनिहार मौके पर ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिजली निगम के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला