Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New 6 lane road : हरियाणा में पुराने दिल्ली रोड को 6 लेन बनाने की मंजूरी, सरकार ने 43.35 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

New 6 lane road : हरियाणा में पुराने दिल्ली रोड को 6 लेन बनाने की मंजूरी, सरकार ने 43.35 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने अब हिसार के पुराने दिल्ली रोड का विस्तार करने की मंजूरी दे दी है। हिसार का पुरान दिल्ली रोड अब चार लेन से 6 लेन बनेगा और वाहन इस पर बिना किसी ब्रेक लगाए ही फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे।

फिलहाल पुरान दिल्ली मार्ग की चौड़ाई कम है, इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है, लेकिन अब इस मार्ग को नेशनल हाईवे की तरह ही हरियाणा सरकार द्वारा विकसित किया जाएगा। हिसार शहर में पुराने दिल्ली रोड पर चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक के मार्ग को 6 लेन बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

हिसार शहर के लिए महत्वपूर्ण है मार्ग

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हिसार में पुरान दिल्ली रोड शहर के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल चार लेन सड़क है, लेकिन अब इसको विस्तार करके 6 लेन बनाया जाएगा। इस पर 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये का बजट बनाया है। इसको नेशनल हाईवे की तरह ही विकसित किया जाएगा और इससे हिसार शहर के की सड़कों से कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। इसके निर्माण के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिलने का रास्ता खुलेगा।

हिसार के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोला

हरियाणा सरकार द्वारा हिसार के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खजाने का मुंह खोला हुआ है। जहां पर हिसार के नए रिंग रोड को मजदूरी दे दी है और इसके लिए 11 गांव से निकलने वाले इस रिंग रोड के लिए जमीन के लिए 1500 करोड़ का बजट बनाया हुआ है। इसी तरह एयरपोर्ट के पास से नई सड़क की मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट पर भी करोड़ों रुपये का बजट खर्च होगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सडक़ों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई सडक़ें बनाना ही नहीं, बल्कि मौजूदा सडक़ों को भी बेहतर और टिकाऊ बनाना है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला