Indore News: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में इंडस्ट्रियल AI लैब, डेटा सेंटर, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर और प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने के लिए 200 एकड़ में एआई व आईटी कैंपस बनाने की तैयारी चल रही है। आईआईटी इंदौर के आसपास 200 एकड़ में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर प्रस्तावित है। सरकार की इस योजना से इंदौर में विकास के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। रिपोर्ट में इस प्रस्ताव से करीब 8000 करोड़ के संभावित आईटी निर्यात प्रभाव का अनुमान है। बता दें कि अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 आज बुधवार, 28 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसमें नीति आयोग की इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) की रिपोर्ट के विमोचन किया जाएगा।
सरकार आज जारी करेगी 2013 करोड़ के नई समझोता पॉलिसी
सरकार द्वारा आज 29 अक्टूबर बुधवार को इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) की रिपोर्ट के विमोचन के साथ 2013 करोड़ के नई समझोता पॉलिसी जारी की जाएगी। इनमें किफायती आवास पॉलिसी 2026, ट्रीटेड वेस्ट वाटर रिसाइक्लिंग एंड रीयुज पॉलिसी और यूनिफाइड लैड डेवलपमेंट एंड बिल्डिंग प्रमोशन रूल्स शामिल हैं। प्रदेश सरकार की योजना में इंदौर शहर के आसपास आईआईटी इंदौर के पास 200 एकड़ में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर भी प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) 2047 महायोजना के तहत इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के आठ जिलों को एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया गया है।


