हरियाणा सरकार ने मंगलवार शाम को प्रदेश के प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र में प्रदेश के 6 एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मुख्य सचिव ने आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए है। इसमें महिला एवं बाल विकास, आयुष, शिक्षा विभाग तथा महेंद्रगढ़ जिला परिषद में तैनात एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आर्डर के अनुसार राज्य सूचना आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार दिया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलधीर सिंह को भी आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार दिया गया है।
जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डा. शिल्पी दत्त का तबादला करके उनको प्रारंभिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला परिषद महेंद्रगढ़ के सीईओ डा. निर्मल नागर को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
इसी तरह आयुष विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक कुमार का तबादला हो गया है। उनको महेंद्रगढ़ जिला परिशद का सीआई और साथ में डीआरडीए का सीईओ नियुक्त किया गया है। जबकि एचसीएस अधिकारी डा. इंद्रजीत को शाहाबाद सरकारी चीनी मिली का प्रबंधक निदेशक नियुक्त किया है। एचसीएस डा. इंद्रजीत पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। जबकि एचसीएस अधिकारी धीरज चहल (2019 बैच) के नई पोस्टिंग से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किए है।



