HDFC, SBI, ICICI समेत कई बैंकों का धमाका, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 49250 रुपये तक का डिस्काउंट
सबसे ज्यादा छूट इलेक्ट्रानिक्स, ट्रैवल बुकिंग, फैशन और आनलाइन खरीद पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट देने में सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दी जा रही है। बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड पर खरीद करने के लिए ग्राहको को लुभाया जा रहा है।
Credit Card Festive Offers : त्योहारी सीजन आते ही क्रेडिट कार्ड पर बैंकों द्वारा छूट की भरमार कर दी है। जहां पर क्रेडिट कार्ड पर बैंकों द्वारा अलग-अलग प्रोडेक्ट पर खरीद पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। सबसे ज्यादा छूट इलेक्ट्रानिक्स, ट्रैवल बुकिंग, फैशन और आनलाइन खरीद पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट देने में सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दी जा रही है। बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड पर खरीद करने के लिए ग्राहको को लुभाया जा रहा है।
मेक माय ट्रिप पर बुकिंग करने पर 20 हजार तका आफर
त्योहारी सीजन में जहां प्रोडक्ट खरीदने पर छूट दी जा रही है, वहीं आनलाइन टिकट खरीदने यानी बाहर घूमने के लिए दिए जा रहे पैकेज पर भी भारी छूट दी जा रही है। बैंक बाजार डॉट कॉम की तरफ से अलग-अलग बैंकों का आफर दिखाया जा रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने कुछ सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड्स के जरिए मेक माय ट्रिप बुकिंग्स पर 20000 रुपये तक का ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए मेक माय ट्रिप की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करनी पड़ेगी।
इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों पर दिया जा रहा 16 हजार का डिस्काउंट
त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रानिक्स के सामान की जमकर खरीदारी होती है। ऐसे में समय में एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड पर इलेक्ट्रानिक्स के सामान की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है। बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोडक्ट्स पर 16000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं एचडीएफसी बैंक की तरफ से ईजीईएमआई प्रोग्राम के तहत विजय सेल्स से प्रोडक्ट्स खरीदने पर 15000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। विजय सेल्स कई कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट्स बेचता है।
ईएमआई पर दिया जा रहा साढ़े 12 हजार तक का आफर
जहां बैंकों द्वारा सामान खरीद पर सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कुछ बैंकों द्वारा ईएमआई ट्रांजेक्शंस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रिलायंस डिजिटल में एलिजिबल क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शंस पर 12500 रुपये तक का आफर दिया जा रहा है। एसबीआई कार्ड ने एलिबिजिल ईएमआई पर्चेज पर 10 प्रतिशतका इंस्टैंट डिस्काउंट आफर कर रही है। प्रति कार्ड मैक्सिमम डिस्काउंट 49250 रुपये होगा। एक्सिस बैंक नॉन-ईएमआई एमेजॉन पर्चेज पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एलिजिबल ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
खरीदारी की कॉस्ट हो रही कम
बैंक बाजार डाट काम के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड पर त्योहारी सीजन में खरीद करने पर कीमत में कमी आ जाती है। खासकर तब जब पहले से आपका लोन चल रहा होता है या आपने बड़ी खरीदारी का प्लान बनाया होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि आपको सिर्फ डिस्काउंट ऑफर देखकर तुरंत खरीदारी करने से पहले उससे जुड़ी शर्तों के बारे में जान लेना चाहिए। उसके बाद यह देखना चाहिए कि क्या ऑफर से आपकी सेविंग्स हो रही है या नहीं।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।