Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

IND-NEZ Match: क्लीन स्वीप की तैयारी में जुटा भारत, दमदार अंदाज में बनाई न्यूजीलैंड पर अजेय बढ़त

अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आज 13.2 ओवर में ही 199 का विशाल टारगेट हासिल कर यह दिखा दिया कि अब भारत न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप की तैयारी कर रहा है। भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के साथ 5 मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

IND-NEZ Match: क्लीन स्वीप की तैयारी में जुटा भारत, दमदार अंदाज में बनाई न्यूजीलैंड पर अजेय बढ़त

India Newzealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में हुए मुकाबले में आज भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड पर अजेय बढ़त बना ली है। अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आज 13.2 ओवर में ही 199 का विशाल टारगेट हासिल कर यह दिखा दिया कि अब भारत न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप की तैयारी कर रहा है। भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के साथ 5 मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली है। भारत अब अपनी अजेय बढ़त को क्लीन स्वीप में बदलने की तैयारी में जुट गया है। भारत को न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप करने के लिए इस श्रृंखला के बचे हुए दो मैच जीतने होंगे। वहीं दूसरी तरफ लगातार तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव और बढ़ गया है।

पावर प्ले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने बना डाले 118 रन

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने आज वेलिंगटन के मैदान पर कमाल की बल्लेबाजी स्किल के दम पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए प्रशंसकों को अद्भुत खेल दिखाया। संजू सैमसन को रिप्लेस कर आज अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनर में उतारा गया था। भारत के दोनों जांबाज खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 199 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पावर प्ले में ही 118 ठोक डाले। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की आज ताबड़तोड़ बैटिंग हर किसी को आश्चर्यचकित करने वाली थी। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 38 गेंद में 113 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्के लगाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा को आज के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

भारत कर सकता है न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप

अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग के साथ शतकीय पारी की बदौलत भारत ने आज न्यूजीलैंड पर दमदार तरीके से अजेय बढ़त बनाते हुए श्रृंखला अपने नाम कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों की जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए अब न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के पेसर्स गेंदबाज मैट हेनरी पहले ही चोट की वजह से श्रृंखला के बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद पूरी तरह से दबाव में आ गई है। न्यूजीलैंड द्वारा टीम के मैन पेसर्स के बिना अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को रोक पाना काफी मुश्किल लग रहा है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड की टीम पर बाकी बचे दो मैच भी हारने का खतरा मंडराता दिख रहा है। भारत श्रृंखला जीतने के बाद अब बाकी के दो मैच और जीतकर क्लीन स्वीप की कोशिश करेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

HCS officers Transfer : हरियाणा सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 6 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर