त्योहारी सीजन में दलहन व दालों के भाव में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। जहां पर दाल की कीमतों पर लगातार दबाव बन रहा है। इसका मुख्य कारण डिमांड की कमी है। हालांकि इंदौर मंडी में चने के भाव में कुछ तेजी दिखाई दी। त्योहारी सीजन पर बेसन मिलों की मांग रहने से बाजार में फिर तेजी दर्ज की जा रही है। घरेलू बाजार में दाल मिलों के पास चना का बकाया स्टॉक सीमित बताया जा रहा है। वहीं, उत्पादक मंडियों में देसी चना की आवक भी जरूरत के अनुरूप नहीं हो रही है।
इससे बाजार में उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में मौजूदा गिरावट के बावजूद कीमतों में बड़ी मंदी की संभावना सीमित रह सकती है, बशर्ते मांग में सुधार हो और बिकवाली का दबाव अधिक न बढ़े। आयातित चना की उपलब्धता भी घरेलू बाजार के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है। तंजानिया से आयात कम होने तथा ऑस्ट्रेलिया से चना मंगाना महंगा पड़ने के कारण आयातित माल की आपूर्ति और लागत पर बाजार की नजर बनी हुई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7200, ऑस्ट्रेलिया 7505, तुवर लेमन 9400 व उड़द एफएक्यू 9400 रुपए। काबली चना कंटेनर भाव: काबली चना (42-44) 12200, (44-46) 11900, (58-60) 9600, (60-62) 9450 रुपए।
दाल-दलहनों के इंदौर मंडी में थोक भाव
दलहनः चना कांटा 7400 से 7450, विशाल 7250 से 7350, डंकी चना 6300 से 6700, काबुली डॉलर 9500 से 10500. रशियन 7600 से 7800, बिटकी 7100 से 7300, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9400 से 9700, महाराष्ट्र लाल 9800 से 10000, कर्नाटक 10000 से 10100, निमाड़ी 7700 से 9200, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8400 से 8600, मोगर 5500 से 7500, उड़द बोल्ड 9500 से 9700, उड़द गर्मी का 9000 से 9400, ग्रेविटी क्लीन 9700 से 10100 रुपए क्विंटल।
दालेंः चना दाल 8800 से 8900, मीडियम 9100 से 9300, बोल्ड 9700 से 9900, मसूर दाल मीडियम 7850 से 7950, बोल्ड
8050 से 8150, तुवर दाल सवा नंबर 9400 से 9500, फूल 10300 से 10400, बेस्ट तुवर वाल 12300 से 13700, ब्रांडेड
तुवर दाल 15100, मूंग दाल बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल मीडियम
11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12300 रुपए।


