Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जींद किसी CRSU यूनिवर्सिटी में बनेगा नया शैक्षणिक भवन, सरकार खर्च करेगी 54.50 करोड़ का बजट

जींद किसी CRSU यूनिवर्सिटी में बनेगा नया शैक्षणिक भवन, सरकार खर्च करेगी 54.50 करोड़ का बजट

Jind News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने की परियोजना को मंजूरी दी गई है। जिले की एकमात्र चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के लिए नए शैक्षणिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नारब सरकार 54.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में सीआरएसयू में बनने जा रहे नए शैक्षणिक भवन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस परियोजना को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने की बात पर मोहर लगाते हुए कहा कि जींद सहित प्रदेश के अन्य जिलों से सीआरएसयू में बेहतर शिक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक भवन की परियोजना को मंजूरी दी है।

नया भवन बनने से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपए की लागत से नया शैक्षणिक भवन तैयार करने के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आने वाले विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी।

जींद जिले के उचाना हलका निवासी विक्रम श्योकंद ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक भवन का निर्माण होने से खासकर जींद जिले से पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी आने वाले सैकड़ो बच्चों को लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ऊपरी क्रम लड़खड़ाने के बाद भी जीता भारत, न्यूजीलैंड की लगातार दूसरे मैच में हुई हार