Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंबाला में बनेगा तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र, सरकार निधि योजना को मंजूरी

अंबाला में बनेगा तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र, सरकार निधि योजना को मंजूरी

Ambala News: अंबाला शहर में सरकार ने तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र बनाने की योजना को मंजूरी दी है। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में प्रदेश के कई शहरों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए के बजट को मंजूरी दी है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अंबाला जिले के शहजादपुर में तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र लगाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

सरकार की इस परियोजना से अंबाला के रहवासियों को जल्द ही सीवर के गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने वाली है। इसके अलावा तीन एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित होने से गंदे पानी को ट्वीट कर फिर से प्रयोग करने हेतु बनाया जा सकेगा। इस योजना से लोगों को शिविर के गंदे पानी से से छुटकारा तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ पानी की कमी भी की समस्या भी दूर होगी।

करोड़ों रुपए की लागत से होगी सीवर व्यवस्था दुरुस्त

अंबाला में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु और तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र का निर्माण करने के लिए 48 करोड रुपए का बजट मंजूर किया गया है। सरकार की इस योजना से अंबाला के रहवासियों को सीवरेज ब्लॉकेज से होने वाली आए दिन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस परियोजना के तहत अंबाला शहर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अंबाला के अलावा जगाधरी में भी 24 करोड़ रुपये से सीवर व्यवस्था सुधारने की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा सरकार द्वारा सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सिंहपुरा में 16 करोड़ तथा सुखपुरा चौक पर 15 करोड़ रुपए, हिसार में 33.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं गुरुग्राम जिले के चंदू बुढेड़ा स्थित जलघर में 49.50 करोड़ रुपये की लागत से स्वचालित संयंत्र और साफ पानी का भंडारण केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ऊपरी क्रम लड़खड़ाने के बाद भी जीता भारत, न्यूजीलैंड की लगातार दूसरे मैच में हुई हार