Rohtak News: हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले में आने वाले दिनों में होने वाले विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीवर व्यवस्था सुधार के लिए करोड़ों रुपए की बजट की हरी झंडी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ रोहतक के जिला विकास भवन में नगर निगम हाउस की हुई बैठक में नई सड़कों के निर्माण सहित कुल 245 मुद्दों में से एक प्रस्ताव को रद्द कर बाकि 244 प्रस्तावों को को सर्वसम्मति से मंजूर हो गए हैं।
जिले में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने और वाहन चालकों का सफर आसान करने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में सीवरेज व्यवस्था सुधार हेतु गांधी नगर से मुख्य झज्जर रोड तक 15.90 करोड़ रुपये और अन्य खराब सीवर लाइनों के सुधार पर 17.25 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
रोहतक नगर निगम ने इन परियोजनाओं को दी मंजूरी
नगर निगम द्वारा रोहतक में नई सड़कों के निर्माण हेतु 35 करोड रुपए के बजट की मंजूरी दी गई है। रोहतक में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने और रहवासियों का सफर आसान करने के लिए तकरीबन 52 किलोमीटर लंबी नई सड़के और गालियां बनाने के लिए 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रोहतक शहर में 33 करोड़ की स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना का दोबारा
एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। शहर में 10 नए पार्क व 13 नए सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना को भी मंजूरी मिल गई है। नगर निगम की बैठक में शहर के 12 वाडौँ में वेलकम गेट, 2 नए चौक और 4 चौकों का सौंदर्याकरण करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा शौचालय व ग्रीनरी के तहत शहर में 6 नए टॉयलेट बनेंगे और पार्षदों की राय से 8500 पौधे लगाए जाएंगे। रोहतक नगर निगम के नए भवन के लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया भी चल रही है।


