Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक करोड़ की कीमत वाला सांड, 1200 किलो का झोटा, पशु मेले में दिखा रुतबा

एक करोड़ की कीमत वाला सांड, 1200 किलो का झोटा, पशु मेले में दिखा रुतबा

Haryana Cattle Fair : हरियाणा में कृषि के साथ पशुपालन के क्षेत्र में भी देश व विदेश में पहचान रखता है। इसकी एक झलक हरियाणा के झज्जर में लगे पशु मेले में दिखाई दी। जहां पर करोड़ों की कीमत वाले सांड व झोटा के साथ अन्य पशुओं की बड़ी झलक दिखाई दी। झज्जर के एमआर हसनपुर स्कूल में पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की ओर से आयोजित कृषि मेले में हरियाणा के पशुधन की ताकत देखने को मिली। मेले में 1200 किलो वजन का मुर्रा नस्ल का झोंटा करिश्मा और एक करोड़ रुपये तक कीमत पा चुका हरियाणा नस्ल का सांड गौरव लोगों का ध्यान खींचते दिखे। वहीं, झज्जर के शहद की विदेशों तक बढ़ती पहचान भी चर्चा का विषय रही।

झोटा करिश्मा में बन चुका है 19 बर चैंपियन

झज्जर पशु मेले में पहुंचे रोहतक जिले के महम क्षेत्र के सीसर खास निवासी अनिल राठी का पांच वर्षीय मुर्रा नस्ल का झोटा करिश्मा मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा। करीब 1200 किलो वजन वाले इस झोटे की कद-काठी और सुंदरता देखने के लिए लोग जुटे रहे। अनिल राठी के अनुसार करिश्मा ऑल इंडिया स्तर पर 19 बार चैंपियन रह चुका है। उसकी दमदार बनावट ने पशुपालन में रुचि रखने वाले किसानों को खासा प्रभावित किया।

एक करोड़ रुपए का सांड, फिर भी नहीं बेचा

झज्जर मेले में पहुंचा झज्जर जिले के कड़ोधा गांव के पशुपालक मामन सिंह का पांच वर्षीय हरियाणा नस्ल का सांड गौरव भी मेले की शोभा रहा। मामन सिंह ने बताया कि गौरव राज्य स्तर के पांच मेलों में चैंपियन रह चुका है। उसकी कीमत एक करोड़ रुपये तक लग चुकी है, लेकिन उन्होंने उसे बेचने से इनकार कर दिया। गौरव की खुराक भी खास है। उसे रोजाना 10 किलो दाना, 200 ग्राम देसी घी और तीन किलो दूध दिया जाता है। उसके रखरखाव पर प्रतिदिन करीब 1200 से 1500 रुपये खर्च होते हैं। गौरव के सीमन की एक डोज 250 रुपये में उपलब्ध है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

यूडीए सीमा से बाहर हुए छह गांव, राजस्थान सरकार ने जारी की संशोधित अधिसूचना