Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Transfer Order : दिवाली से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, हरियाणा कैडर के अफसरों अहम विभाग सौंपे

Transfer Order : दिवाली से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, हरियाणा कैडर के अफसरों अहम विभाग सौंपे

दिवाली से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रशासनिक अमले में बड़ा उलट फेयर किया है। जहां पर एचसीएस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के इधर से उधर करके उनके विभागों को बदल दिया है। हाल में दो एचसीएस और एक दानिक्स अफसर की जाइनिंग के बाद शुक्रवार को 10 अफसरों के विभाग बदल दिए गए।

अप्रैल में भी बड़े स्तर पर विभाग बदले गए थे। इस बार के फेरबदल में हरियाणा कैडर के अफसरों को मजबूत और अहम विभाग सौंपे गए हैं। अब तक पीसीएस अफसरों के पास रहे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी एचसीएस अफसरों को दी गई है। वहीं, एसडीएम साउथ की जिम्मेदारी पीसीएस हिमांशु गुप्ता और एसडीएम सेंट्रल का प्रभार दानिक्स डा. अतुल निवृत्तिराव ढाकने को सौंपा गया है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने इसलिए किया फेरबदल

कैडर बैलेंस और एचसीएस अफसरों की नाराजगी दूर करना

पिछले 2-3 सालों में 4-5 एचसीएस अफसर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मूल कैडर लौटने की इच्छा जता चुके थे। अहम विभाग न मिलने से हरियाणा सरकार भी नाराजगी जाहिर कर चुकी थी। संतुलन बनाने के लिए इस बार एचसीएस कैडर को मजबूत विभाग दिए गए हैं।

पीसीएस से एचसीएस के पास गए विभाग डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट व सेक्रेटरी एमसी : पीसीएस हिमांशु गुप्ता से लेकर एचसीएस गौरव कुमार को।

डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट व डिविजनल मैनेजर सीटीयू : पीसीएस अविकेश गुप्ता से लेकर एचसीएस प्रदीप अहलावत को।

सेक्रेटरी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी : पीसीएस नीतीश सिंगला से लेकर एचसीएस प्रदीप अहलावत को।

कंट्रोलर कम ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रिंटिंग एंड स्टेशनरीः पीसीएस पालिका अरोड़ा से लेकर एचसीएस प्रद्युम्न सिंह को।

इन अधिकारियों को सौंपे यह विभाग

गौरव कुमार (एचसीएस) : ज्वाइंट कमिश्नर एमसी, डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत, सेक्रेटरी एमसी और एडिशनल सीईओ चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड।

प्रद्युम्न सिंह (एचसीएस): कंट्रोलर-कम-ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर-कम-कलेक्टर एक्साइज, डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर और सेक्रेटरी रेरा।

राधिका सिंह (एचसीएस) : असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर-3, आरएलए, ज्वाइंट सेक्रेटरी होम (जेल), ज्वाइंट सेक्रेटरी एनवायरनमेंट-फॉरेस्ट्स और ज्वाइंट सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन।

प्रदीप अहलावत (एचसीएस) : डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट-कम-डिविजनल मैनेजर सीटीयू, सेक्रेटरी एसटीए और ज्वाइंट सेक्रेटरी (कोऑर्डिनेशन व प्रोटोकॉल)।

ईशा कंबोज (एचसीएस) : डायरेक्टर सोशल वेलफेयर, एमडी एससी/बीसी व माइनॉरिटी फाइनेंस कॉर्पोरेशन, एमडी चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट, सेक्रेटरी बाल अधिकार संरक्षण आयोग, ज्वाइंट सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट, म्यूजियम-आर्ट गैलरी व हेल्थ। अविकेश गुप्ता (पीसीएस) : ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और डायरेक्टर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।

हिमांशु गुप्ता (पीसीएस) : एसडीएम साउथ, ज्वाइंट सेक्रेटरी अर्बन प्लानिंग एंड मेट्रो, ज्वाइंट सेक्रेटरी एस्टेट और ज्वाइंट सेक्रेटरी हाउसिंग।

नवीन (दानिक्स): डायरेक्टर म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, डायरेक्टर टूरिज्म, डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स और चीफ जनरल मैनेजर सिटको।

खुशप्रीत कौर (दानिक्स): जीएम डीआईसी, डायरेक्टर इंडस्ट्रीज, ज्वाइंट सेक्रेटरी (इंडस्ट्रीज व ट्रांसपोर्ट), ज्वाइंट सेक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन, एईओ-2, लैंड एक्विजिशन ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी।

जगताप कल्याणी राजेंद्र (दानिक्स) : डायरेक्टर एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर सेंसस कमिश्नर और डायरेक्टर एनिमल हसबैंड्री एंड फिशरीज।

डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढाकने (दानिक्स) : एसडीएम सेंट्रल, डायरेक्टर आयुष और ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन) जीएमसीएच ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Vande Bharat Timetable : चंडीगढ़-दिल्ली वंदेभारत के समय में होगा बदलाव, नए टाइम टेबल की तैयारी