Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार की नई योजना, मिनी ट्रैक्टर समेत कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी

गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार की नई योजना, मिनी ट्रैक्टर समेत कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी

New Scheme Farmers : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार द्वारा मिनी ट्रैक्टर सहित कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। कृषि यंत्र लेने के लिए इच्छुक किसानों के लिए सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

हरियाणा सरकार ने गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना (टेक्नोलॉजी मिशन ऑन शुगरकेन) के तहत वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना किसान मेकनिजम इन शुगरकेन इम्प्लीमेंट योजना चलाई है। इसमें कृषि विभाग के माध्यम से गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा गन्ने की खेती को अधिक सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाना है।

इन कृषि उपकरणों पर दी जाएगी सब्सिडी

सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. रविंद्र दहिया ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सब्सिडी की योजना चलाई जा रही है। इसमें गन्ने की फसल में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें पावर ऑपरेटेड गन्ना सेट ट्रीटमेंट डिवाइस (30 से 120 लीटर क्षमता), पावर वीडर (5 एचपी से कम एवं 7.5 बीएचपी तक), गन्ना रेटून मैनेजर, वाइड-रो रिजर, रिजर, रोटावेटर (4 फीट), ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉयलर, चिसलर, गन्ना कटर ,स्ट्रिपर/प्लांटर तथा मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं।

सब्सिडी के लिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. रविंद्र दहिया ने कहा कि इच्छुक किसान इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता की शर्तें तथा आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसान आवेदन करने से पहले योजना के नियमों एवं शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

3 दिन में सोना हुआ 3 हजार रुपए सस्ता, देखिए आपके शहर में कितने पहुंच गए हैं गोल्ड के दाम