Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नमन धीर की दमदार बल्लेबाजी के दम पर जीता भारत, 226 रन के लक्ष्य को किया दो गेंद शेष रहते हासिल

नमन धीर की दमदार बल्लेबाजी के दम पर जीता भारत, 226 रन के लक्ष्य को किया दो गेंद शेष रहते हासिल

Ind-Nez Match Live: भारत ने आज न्यूजीलैंड के साथ t20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच t20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आज टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 और में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही।

ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आज जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाकर भारतीय टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। वहीं मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद अंत के ओवरों में नमन धीर की दमदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिलाई। नमन धीर ने आज हुए मैच में अंतिम के ओवरों में 15 बालों पर 42 रन की जीताऊ पारी खेली। भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए । नमन धीर ने आखरी ओवर में छक्के के साथ भारतीय टीम को जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड के बैट्समैन ग्लेन फिलिप्स 82 रन पर रहेे नाबाद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की t20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हार कर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 82 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने फिलिप्स की धाकड़ बल्लेबाजी के चलते भारत को 226 रन का विशाल लक्ष्य दिया।

भारतीय गेंदबाजों को आज खास कामयाबी हासिल नहीं मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। वहीं काफी समय बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आज एक भी सफलता हासिल नहीं हुई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

3 दिन में सोना हुआ 3 हजार रुपए सस्ता, देखिए आपके शहर में कितने पहुंच गए हैं गोल्ड के दाम