Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मप्र के आदिवासी क्षेत्रों में बनेंगे 200 नए स्कूल भवन, शिक्षा विभाग करेगा बड़े पैमाने पर भर्ती

मप्र के आदिवासी क्षेत्रों में बनेंगे 200 नए स्कूल भवन, शिक्षा विभाग करेगा बड़े पैमाने पर भर्ती

MP News: मप्र में डॉ मोहन यादव सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बड़ी घोषणा की है। भोपाल में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु और आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु आदिवासी क्षेत्रों में 200 से अधिक नए स्कूल भवन तैयार करने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में प्रयास तेज कर रही है। ‌बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्र में आता है। शिक्षा और विकास के मामले में यह विकसित शहरों की तुलना में काफी पीछे है। इसलिए सरकार आदिवासी क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतराल को कम करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है।

शिक्षा विभाग करेगा 20000 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए आने वाले समय में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु 200 सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की है। प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा आने वाले समय में 20000 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 262 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, 661 सहायक ग्रेड, 31 और प्राथमिक शिक्षक कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आनेवाले समय में 20000 नई भर्तियां करने जा रही है। गौरतलब है कि मप्र में सरकारी विभागों में इस साल 21300 कर्मचारी रिटायर होंगे। ऐसे में इन कर्मचारियों की जगह खाली हुए पद भरने के लिए भी सरकार नई भर्तियां करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के इन 8 शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने दिए काम तेज करने के निर्देश