New Township UP: उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ शहर में ‘नमो भारत कॉरिडोर‘ के पास हाईटेक टेक्नोलॉजी से नई टाउनशिप बसाने की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के मेरठ शहर में यह हाईटेक टेक्नोलॉजी से बनने जा रही नई टाउनशिप (new Hi-Tech Township Meerut) का प्रस्ताव मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार कर लिया गया है।
मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद शहर में नई हाईटेक टेक्नोलॉजी से बनने जा रही औद्योगिक टाउनशिप के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इस टाउनशिप को विकसित करने हेतु मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस योजना का प्रस्ताव सरकार की स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
मेरठ शहर में नमो भारत कॉरिडोर के पास 549 एकड़ में बनेगी नई टाउनशिप
मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार शहर से होकर गुजरने वाले ‘नमो भारत कॉरिडोर' (Namo Bharat corridor) के पास 549 एकड़ में हाईटेक टेक्नोलॉजी से नई टाउनशिप बनाने की योजना पर प्लानिंग चल रही है। इस परियोजना के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया किसने की सहमति पर होगी।
मेरठ अथॉरिटी डेवलपमेंट द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को योगी सरकार की मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ सहित कई जिलों में औद्योगिक विकास को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही साथ युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। मेरठ शहर में नमो भारत कॉरिडोर पर 549 एकड़ में प्रस्तावित नई टाउनशिप परियोजना को ‘नमो भारत कॉरिडोर' पर लागू TOD जोन में रखा गया है।
नई आवासीय टाउनशिप विकसित करने हेतु रिठानी सहित इन क्षेत्रों में होगा जमीन अधिग्रहण
मेरठ में विकसित होने जा रही नई टाउनशिप (New township) के प्रस्ताव के अनुसार इस योजना के लिए पहले से ही औद्योगिक भू-उपयोग वाली जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। मेरठ विकास प्राधिकरण के अनुसार तकरीबन 101 एकड़ भूमि पर आवासीय टाउनशिप टाउनशिप विकसित करने हेतु मेरठ नगर निगम के तहत आने रिठानी, कुंडा, सुंदरा (पूठा) और मोहकमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु 2,451 किसानों की जमीन अधिग्रहण हेतु मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा 1669 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। वहीं आवासीय टाउनशिप के लिए की जाने वाली जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया 99 गाटा के तकरीबन 400 से अधिक किसान प्रभावित होंगे।


